Tuesday, November 24, 2009

दादी माँ को श्रधान्जली......

Padampur : शहर के प्रमुख व्यवसायी पंडित रामसवरूप शर्मा की धर्म-पत्नी और हमारे प्रिय मित्र विकास शर्मा "विकू" की दादी श्रीमती कृष्णादेवी का सोमवार रात निधन हो गया है! वार्ड न. 14 में बड़ी माँ के नाम से पहचानी जाने वाली कृष्ण देवी के निधन पर शहर की विभिन समाजसेवी संस्थाओ ने शोक प्रकट किया! रामसवरूप जी के पुत्र तिलक राज शर्मा को राजस्थान राज्य मंत्री गुरमीत सिंह कून्नर, पंडित घनश्याम दास शर्मा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सहित श्रीगंगानगर जिले के प्रबुद्ध व्यापारी वर्ग ने संवेदनाएं व्यक्त की है!
मंगलवार दोपहर उनकी पार्थिव देह को पंचतत्व में विलीन किया गया !

Thursday, August 13, 2009

बी. डी. आई. ऍम. में श्री कृष्ण महोत्सव का आयोजन.

इक राधा इक मीरा दोनों ने प्रेम था..........

श्रीकृष्ण की भक्ति रस में नाचती मीरा और विहरण पीड़ा में थिरकती राधा ....प्रेम की दोनों प्रतिमुर्तियों द्वारा ईश्वरीय प्रेम को समझाने का अद्भुद प्रयास। मोका था गुरुवार की रात ब्लोमिंग डेल्स इंटर-नैशनल स्कूल में आयोजित श्रीकृष्ण महोत्सव का जिसमे स्कूल के लगभग पाँच दर्जन नन्हे बचो ने विभिन्न मुद्राओं में सम्पूर्ण कृष्ण लीला का मंचन किया।

लगभग चार घंटो तक चले इस महोत्सव में श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों में नृत्य प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में विशेष रूप से "इक राधा इक मीरा, राधा कैसे ना जले, कृष्ण सुदा मिलन, गोवर्धन पर्वत द्रश्यऔर डंडिया रास को जमकर सराहना मिली। प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजन,मंदीप,कृष, द्वितीय स्थान पर राजन,अन्वी, अदिति और तीसरे स्थान पर आस्था,गुरु और कुनाल रहे। कार्यक्रम में मुख्या अतिथि आशी इशी भारत गैस की संचालक श्रीमती ऋतू पटियाल,श्रीमती शिखाऔर श्रीमती मेनका थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिसिपल मितु शर्मा ने की।

समस्त कार्य करम की बागडोर प्रियंका परनामी,रजनी वधवा और अंजू आनंद ने संभाली। अंत में स्कूल निदेशक जगदीप पाहवा ने धन्यवाद उद्बोधन दिया।

Wednesday, June 24, 2009

रड़क के चलते फ़िर लहुलुहान हुई यूनियन......

पदमपुर : पुरानी रंजिश के चलते ट्रक यूनियन के प्रधान बलकार सिंह पर जसवीर सिंह गुट ने लाठियों से हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल बलकार सिंह को फिलहाल श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया है। उनके सर पर गंभीर चोट लगी है और उनका दायां हाथ टूट गया है।
पदमपुर पुलिस थाना में बलकार सिंह के भतीजे द्वारा दर्ज करवाई रपट के अनुसार बुधवार की सुबह बलकार सिंह और वह ट्रक में खद्दे थे तो इतने में जसवीर सिंह, कुलदीपसिंह, गिरधारी लाल, नाथूलाल, गोरु लाठियों से लेस होकर उनियन में आए और उनपर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। पुलिस ने इस सम्बन्ध में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस पुरे मामले में विवाद की जड़ लगभग तीन माह पूर्व हुए झगडे को माना जा रहा है। पूर्व में बलकार सिंह ग्रुप द्वारा पदमपुर के मुख्या बाज़aar में jasveer singh से मारपीट की थी परन्तु राज्यमंत्री गुरमीत सिंह कूनर ने दोनों गुटों का राजीनामा करवा दिया था। बरहाल इस पुरे घटनाक्रम पर srikaranpur के पुलिस उपाधीक्षक रतन लाल नज़र रखे हुए हैं। अतिहात के तोर पर यूनियन में पोलिस जपता लगा दिया है । वहां पर तनाव व्याप्त है॥

Tuesday, June 16, 2009

दुआ पुस्तक भण्डार पर बुक्स और स्पोर्ट्स सामान की नई रेंज

पदमपुर [विज्ञापन]
पब्लिक पार्क रोड पर स्थित दुआ पुस्तक भण्डार पर study & sports assesries की विशाल और नई रेंज उपलब्ध है। प्रतिष्ठान के मालिक सोनू दुआ और घनश्याम दुआ ने बताया की पदमपुर के बच्चों में बढ़ रहे स्पोर्ट्स के क्रेज को देखते हुए हर तरह खेलों का सामान में अच्छी क्वालिटी को प्रमुखता दी गई है। इसके अलावा यहाँ पर बी.एड. से सम्बंधित हर तरह की सामग्री , नवनीत copies, रजिस्टर, कलर्स , classmate ragister, english medium and c.b.s.e. board से सम्बंधित किताबे , रंगीन photostate अथवा बाइंडिंग भी की जाती है।
मतलब छोटी सी जगह पर ढेर सारी सुविधाए ....

Saturday, May 30, 2009

सी. बी. एस. सी. बोर्ड परिणाम में छाए शिवालिक अकादमी के बच्चे...!

गुरमीत सिंह घनश्याम दास शिक्षण ट्रस्ट से सम्बंधित शिवालिक चिल्ड्रन्स एकेडमी 25 बी. बी के बच्चों ने सी. बी. एस. सी. दसवीं बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। एकेडमी का परीक्षा परिणाम प्रथम वर्ष में ही 100 प्रतिशत रहा। एकेडमी में पंचायत समिति प्रधान श्रीमति पूनम बिश्नोई -वीरेंदर गोदारा की मेधावी छात्रा पायल बिश्नोई ने 88.40% अंक, नेहा चावला पुत्री श्री कश्मीर चावला ने 83.40% अंक,जस्मीन कौर पुत्री जसपाल सिंह ने 75.20% अंक प्राप्त कर क्लास में क्रमश: पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया तीनो मेधावी छात्राओं ने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अनुभवी और उच्च शिक्षित स्टाफ को दिया है।
संसथान के डायरेक्टर श्री जय प्रकाश शर्मा और प्रिंसिपल रीटा भाटिया ने बच्चों की इस सफलता पर विधालय स्टाफ को बधाई दी है।
फोटो : पायल बिश्नोई

Monday, May 25, 2009

दुष्कर्म की शिकार लड़की ने की आत्महत्या ...!


पदमपुर शहर के एक मिठाई विक्रेता एवं उसके साथी द्वारा दुष्कर्म की शिकार उन्नीस वर्षीया छात्रा रमनदीप कौर ने आज सोमवार सुबह अपने घर में जहर पीकर आताम्हात्य कर ली!शहर पुलिस ने इस मामले में लिप्त दोनो आरोपियों को हिरासत me ले liya है ! पुलिस ने इनके विरोध भारतीय दंड संहिता की धारा 376- 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! इस मामले में दुष्कर्म की शिकार लड़की द्वारा करवाए मुकदमे के अनुसार विगत शनिवार की दोपहर निकटवर्ती गाँव मक्कासर की रमण दीप कौर अंपने भतीजा होने की ख़ुशी में पदमपुर शहर में स्थित तीन मंजिला मिठाई की दूकान वसुंधरा पैलेस में मिठाई लेने गयी ! पैलेस में बाथरूम की सुविधा का पुछकर वह बाथरूम करने चली गयी ! पीछे से दूकान का मालिक उमेश कुमार तनेजा (उम्र - लगभग 40 वर्ष )और उसका दोस्त बग्गा सिंह (निवासी गाँव 14 पि एस. ) ने उसे दबोच लिया और जबरन पैलेस में बने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया !घटना के कुछ देर बाद दुष्करं की शिकार रमण का भाई भूपेंदर सिंह उसे तलाश करता हुआ पैलेस में आ गया १ भाई ने जब बहन की बदतर हालत देखि तो वाह दूकानदार से बहस भी की १ फिर दोनों इज्जत के डर से घर (मक्कासर) चले गए ! लड़की ने आपबीती अपने घर वालों को सुनाई! परलोक लाज के डर से सब चुप हो गए ! किस्सी तरह हिम्मत कर इस लड़की ने रविवार की रात 10 बजे पदमपुर थाना में इनके विरूद्व ऍफ़ आई आर करवाई ! पोलिस ने धरा 376 में मामला दर्ज कर रविवार रात 11 बजे आरोपी उमेश कुमार को हिरासत में ले लिया! रडकी का मेडिकल सोमवार सुबह होना था परन्तु उससे पहले सोमवार की सुबह ७ बजे घर में पड़ा कीटनाशक पि लिया! लड़की के परिजन उसे पदमपुर चिकित्सालय लाये जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया ! घटना की जानकारी मिलते ही उप-पुलिस अधीक्षक रतन भार्गव और थानाधिकारी मनोज शर्मा हॉस्पिटल पहुंचे ! शव का पोस्ट- मार्टम मडिकल बोर्ड से करवा कर शव परिजनों को सोंप दिया ! मृतका का अंतिम संस्कार गमगीन माहोल में मक्कासर में कर दिया गया है

Friday, March 20, 2009

जाको राखे साइयां मार सके न कोई....

कहते है जब ईश्वर का साया जिसके साथ हो उस पर कोई विपति नही आती। कुछ ऐसा ही घटित हुआ निकटवर्ती गाव ३ डी डी के ६० वर्षीय जोगेंदर सिंह के साथ। हुआ यु की ये किसान अपने गाव से एक ट्राली सरसों की फसल लेकर पदमपुर नई मंडी में बेचान के लिए आ रहा था पर ज्यो ही २४ बी बी रोड पर भारत गैस सर्विस के गोदाम को क्रोस किया सामने से एक बलेरो गाड़ी आ गई। उस गाड़ी को निकलने के लिए जगह देने के चक्कर में ट्रक्टर को साइड में किया तो उसका स्टेरिंग जाम हो गया और ट्रक्टर सीधा वहां पर बनी पदमपुर जलदाय विभाग की बड़ी डिग्गी में गिर गया। जोगिन्दर सिंह के ट्रक्टर सहित गिरने का द्रश्य एक महिला देख रही थी उसने तुंरत शोर मचाया और जोगेंदर सिंह को वहां के वाशिंदों ने उनको बचा लिया। हलन की इस दुर्घटना में जोगेंदर सिंह की म्हणत की कमाई लगभग ६० हज्जार रुपये की सरसों पानी में डूब गई। प्रशासन ने ५ घंटो की मस्कट के पश्चात कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड़ की क्रेन की सहायता से ट्रक्टर और ट्रोली को पानी में से निकाल लिया।
फोटो : किसान जोगेंदर सिंह ।

Wednesday, March 4, 2009

कुन्नर दी बल्ले - बल्ले .....मंत्री बनकर लोटे कून्नर का जोरदार स्वागत !

पंचायत समिति प्रधान ने पहनाई " पगड़ी "
पदमपुर: राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार पदमपुर में पहुँचने पर श्रीकरनपुर के विधायक स. गुरमीत सिंह कून्नर का बुधवार को जोशीला स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचे श्री कून्नर का सर्वप्रथम पदमपुर पंचायत समिति के बाहर समिति द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन कर स्वागत किया गया पंचायत समिति प्रधान पति विरेंदर गोदारा ने श्री कून्नेर को राजस्थानी पगड़ी पहनाई। इसके बाद पंचायत समिति के प्रतिनिधियों, बार संघ सदस्यों और सरपंचो ने श्री कून्नर को फूलों की मालाओं से लाद दिया। श्री कून्नर के साथ इकबाल सिंह भंडाल, डॉक्टर बलवंत बिश्नोई, सत्निंदर सिंह, राकेश सिमर,व्यापार मंडल प्रधान नरेश परनामीसहित सैकडों कार्य-कर्ता मोजूद थे। इसके बाद श्री कून्नर का शहर के बाजारों में जोर दार स्वागत किया गया। लोगों ने मिठियां बांटी और रंग गुलाल उडाकर खुशी का इज़हार किया।
सीधा बोले पर तोल कर बोले मंत्री......
स्वागत समारोह के दोरान अपने भाषण में चुनावी आचार सहिंता lagi होने के कारण बड़ा सोच समझकर बोले। अपने ३ मिनट के भाषण में उन्होंने ना कोई किसी तरह का वायदा किया और ना ही विकास से सम्बंधित कोई बात की। बड़े सरल शब्दों में उन्होंने उनकी जीत को कार्यकर्ताओं की और लोगो का vishvaash बताया। उन्होंने pahnaai गई पगड़ी की laaz रखने की बात कही !

Monday, March 2, 2009

कबड्डी दी जंग विच जीते पंजाब दे शेर......







हरियाणा दुसरे और राजस्थान तीसरे स्थान पर



पदमपुर(श्रीगंगानगर) : "इक पासे जोशीले गबरू- जवाना दू हुंकार ते दूजे पासे हजारा दी गिनती दे लोकां दी शाबाशियाँ , कोई बोले चक दे बेलिया ते ,कोई कवे बल्ले नी पंजाब दी धिए..... ये नज़ारा था पदमपुर के शहीद कप्तान नवपाल सिंह सिधु स्टेडियम का जहाँ विगत रविवार को संत फतेह सिंह क्लब श्रीगंगानगर ने अन्तर-राज्यीय कब्बडी गोल्ड कप प्रतियोंगीता का आयोजन किया गया। पदमपुर के जाबांज शहीद नवपाल सिंह सिधु को समर्पित इस प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की पुरूष वर्ग की और महिला वर्ग की टीमों ने मैदान में जोश और ताकत के जोहर दिखाए। पुरूष वर्ग की अन्तिम जंग पंजाब और हरियाणा के बीच हुए जिसमे जालंधर पेप्सू की टीम ने हरियांना को २४-२१ से हराया।


दूसरी तरफ महिलाओं के रोचक अन्तिम मुकाबले में मुक्तसर ने मानसा को २०- के अन्तर से पराजित किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हरियाणा के अनिल कुमार और पंजाब की सुश्री रूपा को दिया गया। संत फतेह सिंह क्लब द्वारा विजेता टीम को ७५ हज़ार रूपये और उपविजेता टीम को ५० हज़ार रूपये के नगद पुरस्कार और चांदी की ट्रोफी से सम्मानित किया गया। महिलाओं की विजेता टीम को २० हज़ार और उपविजेता टीम हज़ार और तीसरे नंबर पर रही राजस्थान की टीम को १० हज़ार रूपये नगद और ट्रोफी से समानित किया गया। प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ताजेंदार्पाल सिंह "सोनू" को एक नया बुलट मोटर साइकिल से सम्मानित किया गया इससे पूर्व समापन समारोह के मुख्य अतिथि रिटायर्ड कर्नल पी सिंह और अध्यक्षता पंजाब पुलिस के पी बलविंदर सिंह ने की इसके अलावा विशिस्ट-अतिथि पंजाब कब्बडी असोसिअशन के पूर्व प्रधान गुरमेल सिंह , गुरमीत सिंह घनश्याम दस कन्या महाविध्ल्या के निदेशक कर्म सिंह , कृषि विपणन मंत्री की जगह पर पधारे उनके भाई ताता सिंह कून्नर , पदमपुर शिक्षा समिति प्रधान राम दास बिलंदी , मेजर सिंह खालसा , व्यापार मंडल प्रधान नरेश परनामी इत्यादि थे


प्रतियोगिता के अंत में संत फतह सिंह क्लब प्रधान जगमाल सिंह ने बताया की इस प्रतियोगिता का मुख्या उद्देश्य युवा पीढी को नशे से दूर कर खेल के मैदान से जोड़ना है इससे पूर्व विजेता किलादियों को सम्मानित करते वक़्त कार्यक्रम के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने कहा की कब्बडी को हर शहर हर गावं में पहुँचाना मेरा सपना है


इनका भी हुआ सम्मान ......


प्रतियोगिता के अंत में इस खेल मेले के आयोजन में सहयोग करने वाले एन आर आई लोगो खेल रेफरी गुरदयाल सिंह, त्रिलोक सिंह नवराज सिंह, अजायब सिंह, लाल चाँद के अलावा मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।


पञ्जाबी लोक कलाकारों ने रंग जमाया ....


कार्यक्रम में पञ्जाबी लोक गीतकार मिंटू धुरी, गुडू गिल और संगदिल ४७ अफ के मनमोहक गीतों ने दर्शको को खूब नचाया पंजाबी गीतों के बरखा ने समरः को नई रंगीनियत दी।









कबड्डी दी जंग विच जीते पंजाब दे शेर..