Friday, March 20, 2009

जाको राखे साइयां मार सके न कोई....

कहते है जब ईश्वर का साया जिसके साथ हो उस पर कोई विपति नही आती। कुछ ऐसा ही घटित हुआ निकटवर्ती गाव ३ डी डी के ६० वर्षीय जोगेंदर सिंह के साथ। हुआ यु की ये किसान अपने गाव से एक ट्राली सरसों की फसल लेकर पदमपुर नई मंडी में बेचान के लिए आ रहा था पर ज्यो ही २४ बी बी रोड पर भारत गैस सर्विस के गोदाम को क्रोस किया सामने से एक बलेरो गाड़ी आ गई। उस गाड़ी को निकलने के लिए जगह देने के चक्कर में ट्रक्टर को साइड में किया तो उसका स्टेरिंग जाम हो गया और ट्रक्टर सीधा वहां पर बनी पदमपुर जलदाय विभाग की बड़ी डिग्गी में गिर गया। जोगिन्दर सिंह के ट्रक्टर सहित गिरने का द्रश्य एक महिला देख रही थी उसने तुंरत शोर मचाया और जोगेंदर सिंह को वहां के वाशिंदों ने उनको बचा लिया। हलन की इस दुर्घटना में जोगेंदर सिंह की म्हणत की कमाई लगभग ६० हज्जार रुपये की सरसों पानी में डूब गई। प्रशासन ने ५ घंटो की मस्कट के पश्चात कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड़ की क्रेन की सहायता से ट्रक्टर और ट्रोली को पानी में से निकाल लिया।
फोटो : किसान जोगेंदर सिंह ।

Wednesday, March 4, 2009

कुन्नर दी बल्ले - बल्ले .....मंत्री बनकर लोटे कून्नर का जोरदार स्वागत !

पंचायत समिति प्रधान ने पहनाई " पगड़ी "
पदमपुर: राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार पदमपुर में पहुँचने पर श्रीकरनपुर के विधायक स. गुरमीत सिंह कून्नर का बुधवार को जोशीला स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचे श्री कून्नर का सर्वप्रथम पदमपुर पंचायत समिति के बाहर समिति द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन कर स्वागत किया गया पंचायत समिति प्रधान पति विरेंदर गोदारा ने श्री कून्नेर को राजस्थानी पगड़ी पहनाई। इसके बाद पंचायत समिति के प्रतिनिधियों, बार संघ सदस्यों और सरपंचो ने श्री कून्नर को फूलों की मालाओं से लाद दिया। श्री कून्नर के साथ इकबाल सिंह भंडाल, डॉक्टर बलवंत बिश्नोई, सत्निंदर सिंह, राकेश सिमर,व्यापार मंडल प्रधान नरेश परनामीसहित सैकडों कार्य-कर्ता मोजूद थे। इसके बाद श्री कून्नर का शहर के बाजारों में जोर दार स्वागत किया गया। लोगों ने मिठियां बांटी और रंग गुलाल उडाकर खुशी का इज़हार किया।
सीधा बोले पर तोल कर बोले मंत्री......
स्वागत समारोह के दोरान अपने भाषण में चुनावी आचार सहिंता lagi होने के कारण बड़ा सोच समझकर बोले। अपने ३ मिनट के भाषण में उन्होंने ना कोई किसी तरह का वायदा किया और ना ही विकास से सम्बंधित कोई बात की। बड़े सरल शब्दों में उन्होंने उनकी जीत को कार्यकर्ताओं की और लोगो का vishvaash बताया। उन्होंने pahnaai गई पगड़ी की laaz रखने की बात कही !

Monday, March 2, 2009

कबड्डी दी जंग विच जीते पंजाब दे शेर......







हरियाणा दुसरे और राजस्थान तीसरे स्थान पर



पदमपुर(श्रीगंगानगर) : "इक पासे जोशीले गबरू- जवाना दू हुंकार ते दूजे पासे हजारा दी गिनती दे लोकां दी शाबाशियाँ , कोई बोले चक दे बेलिया ते ,कोई कवे बल्ले नी पंजाब दी धिए..... ये नज़ारा था पदमपुर के शहीद कप्तान नवपाल सिंह सिधु स्टेडियम का जहाँ विगत रविवार को संत फतेह सिंह क्लब श्रीगंगानगर ने अन्तर-राज्यीय कब्बडी गोल्ड कप प्रतियोंगीता का आयोजन किया गया। पदमपुर के जाबांज शहीद नवपाल सिंह सिधु को समर्पित इस प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की पुरूष वर्ग की और महिला वर्ग की टीमों ने मैदान में जोश और ताकत के जोहर दिखाए। पुरूष वर्ग की अन्तिम जंग पंजाब और हरियाणा के बीच हुए जिसमे जालंधर पेप्सू की टीम ने हरियांना को २४-२१ से हराया।


दूसरी तरफ महिलाओं के रोचक अन्तिम मुकाबले में मुक्तसर ने मानसा को २०- के अन्तर से पराजित किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हरियाणा के अनिल कुमार और पंजाब की सुश्री रूपा को दिया गया। संत फतेह सिंह क्लब द्वारा विजेता टीम को ७५ हज़ार रूपये और उपविजेता टीम को ५० हज़ार रूपये के नगद पुरस्कार और चांदी की ट्रोफी से सम्मानित किया गया। महिलाओं की विजेता टीम को २० हज़ार और उपविजेता टीम हज़ार और तीसरे नंबर पर रही राजस्थान की टीम को १० हज़ार रूपये नगद और ट्रोफी से समानित किया गया। प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ताजेंदार्पाल सिंह "सोनू" को एक नया बुलट मोटर साइकिल से सम्मानित किया गया इससे पूर्व समापन समारोह के मुख्य अतिथि रिटायर्ड कर्नल पी सिंह और अध्यक्षता पंजाब पुलिस के पी बलविंदर सिंह ने की इसके अलावा विशिस्ट-अतिथि पंजाब कब्बडी असोसिअशन के पूर्व प्रधान गुरमेल सिंह , गुरमीत सिंह घनश्याम दस कन्या महाविध्ल्या के निदेशक कर्म सिंह , कृषि विपणन मंत्री की जगह पर पधारे उनके भाई ताता सिंह कून्नर , पदमपुर शिक्षा समिति प्रधान राम दास बिलंदी , मेजर सिंह खालसा , व्यापार मंडल प्रधान नरेश परनामी इत्यादि थे


प्रतियोगिता के अंत में संत फतह सिंह क्लब प्रधान जगमाल सिंह ने बताया की इस प्रतियोगिता का मुख्या उद्देश्य युवा पीढी को नशे से दूर कर खेल के मैदान से जोड़ना है इससे पूर्व विजेता किलादियों को सम्मानित करते वक़्त कार्यक्रम के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने कहा की कब्बडी को हर शहर हर गावं में पहुँचाना मेरा सपना है


इनका भी हुआ सम्मान ......


प्रतियोगिता के अंत में इस खेल मेले के आयोजन में सहयोग करने वाले एन आर आई लोगो खेल रेफरी गुरदयाल सिंह, त्रिलोक सिंह नवराज सिंह, अजायब सिंह, लाल चाँद के अलावा मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।


पञ्जाबी लोक कलाकारों ने रंग जमाया ....


कार्यक्रम में पञ्जाबी लोक गीतकार मिंटू धुरी, गुडू गिल और संगदिल ४७ अफ के मनमोहक गीतों ने दर्शको को खूब नचाया पंजाबी गीतों के बरखा ने समरः को नई रंगीनियत दी।









कबड्डी दी जंग विच जीते पंजाब दे शेर..