Monday, March 2, 2009

कबड्डी दी जंग विच जीते पंजाब दे शेर......







हरियाणा दुसरे और राजस्थान तीसरे स्थान पर



पदमपुर(श्रीगंगानगर) : "इक पासे जोशीले गबरू- जवाना दू हुंकार ते दूजे पासे हजारा दी गिनती दे लोकां दी शाबाशियाँ , कोई बोले चक दे बेलिया ते ,कोई कवे बल्ले नी पंजाब दी धिए..... ये नज़ारा था पदमपुर के शहीद कप्तान नवपाल सिंह सिधु स्टेडियम का जहाँ विगत रविवार को संत फतेह सिंह क्लब श्रीगंगानगर ने अन्तर-राज्यीय कब्बडी गोल्ड कप प्रतियोंगीता का आयोजन किया गया। पदमपुर के जाबांज शहीद नवपाल सिंह सिधु को समर्पित इस प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की पुरूष वर्ग की और महिला वर्ग की टीमों ने मैदान में जोश और ताकत के जोहर दिखाए। पुरूष वर्ग की अन्तिम जंग पंजाब और हरियाणा के बीच हुए जिसमे जालंधर पेप्सू की टीम ने हरियांना को २४-२१ से हराया।


दूसरी तरफ महिलाओं के रोचक अन्तिम मुकाबले में मुक्तसर ने मानसा को २०- के अन्तर से पराजित किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हरियाणा के अनिल कुमार और पंजाब की सुश्री रूपा को दिया गया। संत फतेह सिंह क्लब द्वारा विजेता टीम को ७५ हज़ार रूपये और उपविजेता टीम को ५० हज़ार रूपये के नगद पुरस्कार और चांदी की ट्रोफी से सम्मानित किया गया। महिलाओं की विजेता टीम को २० हज़ार और उपविजेता टीम हज़ार और तीसरे नंबर पर रही राजस्थान की टीम को १० हज़ार रूपये नगद और ट्रोफी से समानित किया गया। प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ताजेंदार्पाल सिंह "सोनू" को एक नया बुलट मोटर साइकिल से सम्मानित किया गया इससे पूर्व समापन समारोह के मुख्य अतिथि रिटायर्ड कर्नल पी सिंह और अध्यक्षता पंजाब पुलिस के पी बलविंदर सिंह ने की इसके अलावा विशिस्ट-अतिथि पंजाब कब्बडी असोसिअशन के पूर्व प्रधान गुरमेल सिंह , गुरमीत सिंह घनश्याम दस कन्या महाविध्ल्या के निदेशक कर्म सिंह , कृषि विपणन मंत्री की जगह पर पधारे उनके भाई ताता सिंह कून्नर , पदमपुर शिक्षा समिति प्रधान राम दास बिलंदी , मेजर सिंह खालसा , व्यापार मंडल प्रधान नरेश परनामी इत्यादि थे


प्रतियोगिता के अंत में संत फतह सिंह क्लब प्रधान जगमाल सिंह ने बताया की इस प्रतियोगिता का मुख्या उद्देश्य युवा पीढी को नशे से दूर कर खेल के मैदान से जोड़ना है इससे पूर्व विजेता किलादियों को सम्मानित करते वक़्त कार्यक्रम के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने कहा की कब्बडी को हर शहर हर गावं में पहुँचाना मेरा सपना है


इनका भी हुआ सम्मान ......


प्रतियोगिता के अंत में इस खेल मेले के आयोजन में सहयोग करने वाले एन आर आई लोगो खेल रेफरी गुरदयाल सिंह, त्रिलोक सिंह नवराज सिंह, अजायब सिंह, लाल चाँद के अलावा मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।


पञ्जाबी लोक कलाकारों ने रंग जमाया ....


कार्यक्रम में पञ्जाबी लोक गीतकार मिंटू धुरी, गुडू गिल और संगदिल ४७ अफ के मनमोहक गीतों ने दर्शको को खूब नचाया पंजाबी गीतों के बरखा ने समरः को नई रंगीनियत दी।









No comments:

Post a Comment