


पदमपुर शहर के महज कुछ ही किलोमीटर दुरी पर स्थित आस्था के प्रतिक जय श्री हनुमान चानना धाम में आयोजित पांच दिवसीय इकतालीस वां वार्षिक मेले का सोमवार रात समापन हुआ.!
अंतिम दिन देर रात तक श्रधा के इस विशाल समंदर में पदमपुर सहित दूर दराज के हज़ारों लोगों ने डुबकी लगाईं ! भारी तादात में लोग पदयात्रा कर इस पवित्र स्थली के दर्शन करने पहुंचे! अंतिम दिन शाम सवा पञ्च बजे जय श्री हनुमान चाना धाम के महंत श्री राम- स्वरूप बागडिया के सानिध्य में श्री अखंड राम नाम संकीर्तन का समापन किया गया! उसके बाद देर रात तक श्री बालाजी महाराज का गुणगान हुआ !
प्रस्तुत है इस विशाल मेले और महान दरबार क़ी फोटो.....जहाँ श्रद्धा,विश्वाश,भक्ति ऑर्र खासतोर पर युवा मन क़ी मस्ती चारो तरफ फैली हुए थी....जहाँ लगभग एक लाख श्रध्लुओं ने शीश झुककर मन्नतें मांगी ....